फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8:36 घंटे में हरिद्वार से खरदौनी पहुंचे डाक कांवड़िये

विज्ञापन
लावड़ - खरदौनी गांव में डाक कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों को सम्मानित करती समिति चेयरपर्सन वि
विज्ञापन
लावड़। खरदौनी गांव से डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गए डाक कांवड़ियों ने 8:36 घंटे में अपनी यात्रा पूरी की। मंगलवार को गांव पहुंचने पर शिवभक्तों का समिति चेयरपर्सन विनीता चौहान, ठाकुर योगेंद्र चौहान ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खरदौनी गांव के शिवभक्त इस बार तीसरी डाक कांवड़ लेकर आए हैं। सोमवार रात गंगाजल उठाने के बाद लगातार दौड़ लगाकर वह समय से गांव स्थित शिवालय में पहुंचे। ग्रामीणों ने भगवान शिव के जयकारों और पुष्प वर्षा से सभी शिव भक्तों का स्वागत किया। मंगलवार को ठाकुर योगेंद्र चौहान, विनीता चौहान ने कांवड़ियों के बीच पहुंचकर उनकी भक्ति और आस्था की सराहना की। उन्होंने शिवभक्तों को सम्मानित करते हुए फल वितरित किए। इस दौरान अमरपाल चौहान, दीपक शर्मा, राजकुमार, आयुष्मान चौहान, प्रमोद, विक्रम, राजीव, सरजीत, सिद्धार्थ, शुभम, अवनी, अनंत, आयुषी, आकृति आदि मौजूद रहे।


शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा
लावड़। कस्बे में मंगलवार को कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। भाजपा नेता मोहन सैनी, व्यापार संघ अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में शिवभक्तों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रामानंद विल्टोरिया, हैप्पी ग्रोवर, संदीप जमालपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें