मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन किया गया। इसमें पोस्ट हार्वेस्ट कॉलेज की टीम ने तकनीकी महाविद्यालय की टीम को पराजित कर विजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता में अक्षित को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। बेस्ट रेडर का पुरस्कार अतुल, बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार कुशाग्र को दिया गया। विवि के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि खेलकूद से सर्वांगीण विकास होता है। भविष्य में खेलकूद की सुविधाओं को अधिक बढ़ाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। डॉ. विपिन कुमार ने संचालन करते हुए खेलकूद की गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. वीके सिंह, डॉ. श्रेया रावत, डॉ. जेनिथा, आशा, पुष्पेंद्र त्यागी, श्रुति, अक्षय प्रताप, अर्जुन मलिक आदि मौजूद रहे। संवाद