रोहटा। गांव रोहटा निवासी सुरेशपाल पुत्र रणधीर सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने परिवार के सदस्यों के नाम लेकर उसे विश्वास में लिया और कहा कि उसे किसी खाते से 50 हजार रुपये की जरूरत है, लेकिन किसी कारण से रुपये उसके खाते में नहीं आ रहे। कॉलर ने युवक से उसके खाते में रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। युवक ने ओटीपी साझा कर दी। इस बीच उसके खाते से 50 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने आरोपी के मोबाइल नंबर पर कॉल की तो वह बंद मिला। धोखाधड़ी का पता लगते ही सुरेशपाल थाने पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर रुपये वापिस कराने की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।