सरधना। क्षेत्र में रार्धना पुल के पास मंगलवार रात दो पक्षों में झड़प हो गई। इसी बीच एक पक्ष ने कंट्रोल रूम पर बाइक लूट की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला लूट का नहीं, बल्कि मारपीट का निकला। मंगलवार देर रात कुछ युवक रार्धना रजबहा पुल के पास खड़े होकर सिगरेट पी रहे थे। शराब के नशे में युवकों और बाइक सवार दो अन्य युवकों के बीच कहासुनी हो गई जो मारपीट में बदल गई। बाइक सवार युवक खुद को घिरते देख अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग गया और कुछ दूर जाने के बाद कंट्रोल रूम पर बाइक लूट की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच की और मामले को मारपीट तक सीमित पाया। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी थी। दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने बुलाया है।