फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दोस्त बता मृतक सीआरपीएफ कर्मी के पिता से 70 हजार की ठगी

विज्ञापन
दौराला- मृतक फौजी जितेंद्र के पिता यशपाल सिंह। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
नई योजना बताकर बैंक से निकलवाई नकदी, बाइक, फोन लेकर आरोपी फरार, तहरीर दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। नगली साधारण गांव सीआरपीएफ के मृतक जवान के पिता को नई योजना का झांसा देकर आरोपी ने उनसे बैंक से 70 हजार रुपये निकलवा ली और उनकी बाइक व मोबाइल लेकर भाग निकला। पीड़ित ने ठगी का अहसास होेने पर आरोपी के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी है।
बड़े भाई गजेंद्र ने बताया कि उसका छोटा भाई जितेंद्र कुमार सीआरपीएफ में तैनात था। श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से लगभग तीन माह पहले जितेंद्र का निधन हो गया था। जितेंद्र के निधन के बाद पिता यशपाल सिंह और जितेंद्र की पत्नी सोनिया के खाते में आर्थिक मदद के तौर कुछ नकदी सरकार द्वारा दी गई थी। बताया कि सोमवार को वह खेत पर था और इस दौरान घर पर पिता यशपाल सिंह थे। एक अन्जान युवक घर पर पहुंचा और पिता को बताया कि सीआरपीएफ की नई योजना आई है। इसके तहत कुछ और रुपये खाते में आने हैं। इसके लिए कुछ प्रमाणपत्र व 70 हजार रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक झांसा देकर पिता को बैंक में ले गया और 70 हजार रुपये निकलवा लिए। आरोपी कुछ देर में आने की बात कहकर उनकी बाइक व मोबाइल भी ले गया। काफी देर बाद भी आरोपी युवक नहीं लाैटा तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने गजेंद्र को मामले की जानकारी दी। गजेंद्र पिता को लेकर सकौती चौकी पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। यशपाल सिंह ने बताया कि वह युवक को नहीं जानते। उसने खुद को जितेंद्र का दोस्त बताया था।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें