शादी से पहले फेसबुक पर डाले अश्लील फोटो
बागपत में युवती की शादी से पहले फेसबुक पर अश्लील फोटो और मैसेज पोस्ट करने का मामला सामने आया है, जो वायरल हो गए है। इससे पूरा परिवार टेंशन में है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की नवंबर माह में शादी होनी है। पूरा परिवार शादी की तैयारी में व्यस्त है। इसी दौरान खुराफातियों ने उसकी भांजी की आईडी पर फर्जी तरीके से फेसबुक एकाउंट बनाकर लड़की के अश्लील फोटो और मैसेज डाल दिए गए है। जो वायरल हो गए। इसका पता चला तो उसको काफी दिक्कत हुई। इससे उनके परिवार की बदनामी हो रही है।
पढ़ें : मां मुझे बचा लो, नहीं तो ये लोग मार देंगे, दूसरे समुदाय में की थी शादी
पीड़ित का आरोप है कि खुराफातियों का इरादा लड़की का रिश्ता तुड़वाने का है। उसने खुराफातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने की अफसरों से मांग की है। उसकी तहरीर पर छपरौली थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/