फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूठा गांव को आंसू गैस ने रुलाया, कई ग्रामीण बेहोश  

Thu, 16 Nov 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आरएएफ के ट्रेनिंग कैंप में बुधवार को हुए आंसू गैस के प्रयोग ने पूठा गांव को रुला दिया। वातावरण में गैस घुलने से कई बुजुर्ग ग्रामीण बेहोश हो गए। घंटों अफरातफरी की स्थिति रही। शिकायत मिलने पर अफसरों ने ट्रेनिंग को रुकवाया। गैस का प्रभाव कम होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

 टीपी नगर थाना क्षेत्र के पूठा गांव के बाहरी छोर पर आरएएफ की 108 बटालियन का ट्रेनिंग कैंप है, जिसमेें 194 बटालियन आरएएफ की ट्रेनिंग चल रही है। दोपहर को कैंप में ट्रेनिंग के दौरान आंसू गैस के गोले दागे जा रहे थे। जिनसे निकला धुआं पूरे वातावरण में तेजी से फैल गया। जिससे ग्रामीणों का सांस लेना मुश्किल हो गया। गैस इतनी तेज और खतरनाक थी कि ग्रामीणों की आंखों में जलन होने के साथ आंसू नहीं रुक रहा था। गैस से ग्रामीण धनपाल सिंह, राजपाल सिंह, नेपाल, शरबती सहित कई बुजुर्ग बेहोश हो गए। हर कोई अपनी आंखों व मुंह को कपड़े से ढके हुए था। गैस से राहत न मिलने पर बूढे़-बच्चे महिलाएं सभी अपने घरों में घुस गए। करीब चार घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
- कई दिनों से कैंप में आंसू गैस का धुआं गांव की तरफ आ रहा है। आज इसी कारण गांव के लोगों का बुरा हाल हो गया। जिसके बाद ट्रेनिंग रोकने को कहा गया। -सुभाष सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन

-ट्रेनिंग के कारण ग्रामीणों को परेशानी नही होनी चाहिए। आज कई घंटों तक गांव वालों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी। -वेदप्रकाश सिंह, ग्रामीण 
-आंसू गैस के धुएं से आंखों में तेज जलन होने लगी। सांस लेना मुश्किल हो रहा था। लोगों को घरों में कैद होना पड़ा। -मंगत सिंह, ग्रामीण 

194 बटालियन की ट्रेनिंग चल रही थी। आंसू गैस के गोलों से निकला धुआं हवा के रुख के कारण गांव की ओर चला गया था। आंसू गैस से ग्रामीणों के परेशान होने की शिकायत आयी थी। जिसके बाद ट्रेनिंग को बंद करा दिया गया। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। -शैलेंद्र कुमार, कमांडेंट आरएएफ 
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें