फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अफसरों को राखी बांध लिया सुरक्षा का वचन

Mon, 27 Aug 2018 02:10 AM IST
amarujala
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन

विज्ञापन
थानों में रविवार को धूमधाम से रक्षाबंधन मनाया गया। पुलिस अफसरों ने थाने में क्षेत्र की महिलाओं को राखी बांधने को बुलाया। अफसरों ने राखी बंधवाकर उन्हें उपहार के साथ सुरक्षा का वचन दिया। एसएसपी और एसपी सिटी ने अनाथालय और मलिन बस्ती में जाकर राखी बंधवाई। 
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय और एसपी सिटी रणविजय सिंह रविवार सुबह गढ़ रोड स्थित मलिन बस्ती  पहुंचे। वहां के बच्चों से बात की। अफसरों ने कहा कि वे बहनों से राखी बंधवाने आए हैं। ये सुनते ही बस्ती की महिलाएं और लड़कियां राखियां लेकर आ गई और दोनों अफसरों को राखी बांधी। इसी तरह रघुनाथ अनाथालय में भी दोनों अधिकारियों को वहां रहने वाली लड़कियों और महिलाओं ने राखी बांधी। अधिकारियों ने उन्हें उपहार दिए। देहली गेट थाने में भी सीओ दिनेश शुक्ल, एसओ विजय गुप्ता आदि ने क्षेत्र की महिलाओं और बेटियों ने राखियां बंधवाईं। 
विज्ञापन


अंकल आगे भी आते रहना
मलिन बस्तियों की लड़कियां जिले के पुलिस अफसरों को अपने बीच पाकर खुश थी। बंटी, बबीता, प्रियंका और लता ने एसएसपी से अनुरोध किया कि अंकल आप इसी तरह उनके यहां आते रहना। एसएसपी ने कहा आपने राखी बांधी है तो हम आपके भाई हुए और भाई तो बहनों के यहां आते ही हैं। 
विज्ञापन

क्लाथ बैंक से दिलाएंगे कपडे़ 
मलिन बस्ती में अधिकांश परिवारों की आर्थिक हालत बेहद खराब थी। कुछ बच्चों के पास तो कपडे़ तक नहीं थे। अफसरों के पूछने पर ये बात सामने आई तो वह भावुक हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि प्रशासन ने गरीब बच्चों के लिए क्लॉथ बैंक बनाया है। वहां जमा कपड़े उनको दिलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें