फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के खिलाफ शहर में आज छापामारी

Sat, 06 Feb 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन के खिलाफ आखिर नगर निगम की नींद टूट ही गई। आज से शहर में पॉलिथीन विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापामारी की जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को सूरजकुंड स्थित नगर निगम के डिपो कार्यालय पर बैठक कर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


न्यायालय ने उप्र में पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिन आदेशों को नगर निगम प्रशासन दबाए बैठा था। तीन दिन पहले अमर उजाला ने पॉलिथीन पर सुस्त बैठे निगम प्रशासन को जगाने के लिए प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। उसका असर शुक्रवार को दिखाई दिया।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रेम सिंह ने सूरजकुंड स्थित निगम वाहन डिपो पर सभी सफाई निरीक्षकों के साथ बैठक की। जिसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने पूरे शहर को चार जोन में बांटा, वहीं जोन वार शहर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। शनिवार से अभियान की शुरूआत की जाएगी। सुबह 11 बजे सभी सफाई निरीक्षक बच्चा पार्क पर इकट्ठा होंगे। उसके बाद शहर में पॉलिथीन विक्रेताओं के संस्थानों पर छापामारी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें