फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में सपाइयों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में सपाइयों ने निकाला जुलूस
विज्ञापन


फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी के विरोध में कमिशनरी पार्क से ज़िलाधिकारी कार्यालय तक
जुलूस निकाला। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
सपाइयों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोज़गार और महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश में नौकरियों के लिए जितने भी फ़ॉर्म निकाले गए ज़्यादातर लीक हुए। इस कारण आज पूरे प्रदेश मे पढ़ा-लिखा युवा दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर है। सरकार को ठोस कदम उठाकर रोज़गार की समस्या को दूर करना चाहिए। साथ ही कहा कि दिन-प्रतिदिन दैनिक जीवन की वस्तुओं की क़ीमतों मे बढ़ोतरी होने की वजह से आम व्यक्ति का जीवन भी अस्त-व्यस्त है। लगातार बढ़ रही महंगाई पर भी रोक लगनी चाहिए,जिससे आम व्यक्ति क़ा जीवन आसान हो सके। आवारा पशु किसानों की खेती का लगातार नुक़सान कर रहे हैं, उनका भी स्थायी समाधान होना चाहिए। इस दौरान प्रदीप कसाना, तरुण राजपूत,हर्षवर्धन त्यागी,अजमत अल्वी ,बब्बू पंडित,हैप्पी लखवाया,दानिश ठाकुर,ईशु पूठा,प्रिंस स्याल,प्रिंस प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें