फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हवा धीमी होते ही बढ़ा प्रदूषण, तापमान रहा स्थिर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोदीपुरम। एनसीआर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। शनिवार को हवा की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ ही दिन का तापमान स्थिर रहा। हवा की गुणवत्ता धीरे-धीरे खराब हो रही है। अगले दो दिन तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है।
दिन में हल्की गर्मी का एहसास होता रहा। हालांकि सुबह और रात में ठंड का असर बना हुआ है। शनिवार को चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मेरठ का एक्यूआई 166 दर्ज किया गया है। शहर में पल्लवपुरम 213, बेगमपुल 220, दिल्ली रोड 225, जयभीमनगर 159, गंगानगर में 127 एक्यूआई दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 16 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें