फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों के साथ समन्वय बनाए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड : राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
- लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीपुरम। लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को प्रदेश सचिव राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पल्लवपुरम स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र प्रसाद से मुलाकात कर क्षेत्र के उद्योगों से जुड़ीं विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए प्रदूषण संबंधी दिक्कतों के समाधान की मांग की।
राजकुमार शर्मा सहित अन्य उद्यमियों ने कहा कि क्षेत्र के लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रदूषण से संबंधित नियमों और विभागीय अभियानों की समय पर जानकारी न मिलने से परेशानी होती है। उन्होंने विभाग और उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। इससे नियमों का पालन आसान होगा और उद्योगों का संचालन भी प्रभावित नहीं होगा। प्रदूषण संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए लघु उद्योग भारती की ओर से योगेंद्र गुप्ता और सुनील मित्तल को प्रतिनिधि नामित किया गया है। इनके साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में नियमित मासिक बैठक करने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मांग उठाई कि किसी भी अभियान या निरीक्षण की पूर्व सूचना संगठन को दी जाए। साथ ही शासन स्तर से जारी महत्वपूर्ण सूचनाओं से भी समय समय पर अवगत कराया जाए। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा और उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर मंडल महासचिव पंकज जैन, महानगर अध्यक्ष सतीश गर्ग, महानगर महामंत्री राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, उपाध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता, सचिव विवेक मित्तल, सचिव अमित रस्तौगी, सदस्य सुनील मित्तल, मीडिया प्रभारी रूपक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें