फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: नेशनल हाईवे के हॉट मिक्स प्लांट पर 18 लाख जुर्माना, 16 कोल्हू भी कराए बंद

Fri, 01 Nov 2019 01:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर में हर तरफ फैला प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले में फैले प्रदूषण से निपटने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। खतौली में नेशनल हाईवे के कार्य के लिए संचालित हॉट मिक्स प्लांट पर 18 लाख रुपये के जुर्माने की संस्तुति की गई है। 16 कोल्हू बंद कराए हैं, तो फैक्टरियों और टायर प्लांट संचालकों को नोटिस भेजे हैं। 

विज्ञापन


बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विवेक राय ने बताया कि नेशनल हाईवे-58 के कार्य के लिए खतौली में कृष्णा कंस्ट्रक्शन का हॉट मिक्स प्लांट है। यहां रॉ मेटिरियल से डस्ट उड़ रही थी। प्लांट पर 18 लाख रुपये जुर्माना की संस्तुति की गई है। साथ ही एयर एक्ट के तहत बंदी की भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सूचना दे दी है। 

यह भी पढ़ें: बेहद खतरनाक स्तर पर प्रदूषण, 430 पहुंचा एक्यूआई, अधिकारियों के प्रयास नाकाफी साबित
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रतिबंधित ईंधन जलाने पर 16 कोल्हू बंद कराए हैं। प्लास्टिक व अन्य प्रतिबंधित ईंधन के इस्तेमाल पर 10 कोल्हू संचालकों को नोटिस भेजे हैं। 20 कोल्हू संचालकों ने प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग नहीं करने के शपथ पत्र दिए हैं। जिले में लगभग दो हजार कोल्हू संचालित हैं, सभी को शपथ पत्र देने होंगे। मॉनिटरिंग के बाद 20 में से दस फैक्टरियों में वायु प्रदूषण फैलाने वाली कमियां मिलने पर नोटिस दिया गया है। जिले में संचालित 25 टायर प्लांट की जांच में दस में खामियां मिली। उन्होंने बताया कि टायर प्लांट के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें