एसएसपी ने दिए हुए हैं 24 घंटे तैनाती और कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
रात में होती हैं अधिकांश वारदात, खुलेआम घूमते हैं बदमाश संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। जिले में पूर्व में हुई वारदातें बता रही हैं कि दिन छिपने और रात होने पर बदमाश सक्रिय हो जाते हैं। वहीं, रात को पुलिस कितनी सक्रिय रहती है, बृहस्पतिवार आधी रात को की गई अमर उजाला की पड़ताल में इसकी हकीकत उजागर हुई है। रात 12 बजे के बाद पुलिसकर्मी चौकी से नदारद हो जाते हैं। आलम यह है कि अन्य चौकियों के अलावा एसपी सिटी ऑफिस के बराबर देहली गेट थाना क्षेत्र की घंटाघर चौकी पर भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिले। वारदात होने के बाद फरियादी वहां पहुंचे तो पुलिसकर्मी का मिलना मुश्किल है। मंदिर में हुई थी चोरी लेकिन सदर बाजार पुलिस मिली खाली बांबे बाजार स्थित सदर शिव चौक पर सदर बाजार पुलिस चौकी बनी हुई है। यहां पर न तो चौकी प्रभारी मिले और न ही कोई सिपाही। यह हाल तब है कि पीछे बने शिव मंदिर में लाखों रुपये की चोरी की वारदात भी हो चुकी है। व्यापारियों ने चोरी होने के बाद काफी हंगामा किया था। इसके बावजूद यहां पर पुलिस की लापरवाही देखने को मिली।
विज्ञापन
मिश्रित आबादी वाली लालकुर्ती चौकी का भी यही हाल लालकुर्ती पुलिस चौकी पर संवेदनशील क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा है। एक तरफ पूरा बाजार है तो दूसरी तरफ मिश्रित आबादी रहती है। लालकुर्ती क्षेत्र में अक्सर वारदातें होती हैं। इसके बावजूद यहां की चौकी से पुलिसकर्मी गायब मिले। चौकी के बाहर एक सेंट्रो कार खड़ी थी लेकिन चौकी के अन्दर जाकर देखा तो कोई नहीं था। खुला था बाजार, लेकिन घंटाघर चौकी पर था सन्नाटा एसपी सिटी कार्यालय के ठीक बराबर में घंटाघर चौकी बनी है। जो देहली गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां भी चौकी पर सन्नाटा पसरा हुआ था। जबकि यह हाल जब है कि घंटाघर के आसपास का बाजार रात को करीब डेढ़ बजे तक खुला रहता है। फिर भी सुरक्षा यहां पर रामभरोसे है। एसपी सिटी कार्यालय के पास खाली चौकी पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही दर्शा रही है। केसर गंज चौकी पर भी नहीं मिले पुलिसकर्मी देहली गेट थाने से कुछ दूरी पर केसर गंज चौकी है। यहां पर लाइट जली हुई थी लेकिन अन्दर जाकर देखा तो चौकी प्रभारी की कुर्सी खाली पड़ी थी। इसके अलावा कोई पुलिसकर्मी भी नहीं था। देहली गेट थाने की घंटाघर और केसर गंज दोनों चौकी खाली मिली।
चौकी पर पुलिसकर्मी नहीं मिले, यह गंभीर लापरवाही है। चौकी प्रभारी और सिपाहियों को रात में डयूटी पर सक्रिय रहकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। लापरवाही बरतने वाले चौकी प्रभारी और सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी सीओ और थाना प्रभारियों को रात को चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी
इकरार अहमद..... कैसरगंज पुलिस चौकी से रात में पुलिसकर्मी नदारत।