फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर कार खड़ी कर सोया पुलिसकर्मी, टकराए कई वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर खरखौदा बाईपास पर हापुड़ की ओर से मेरठ की ओर आ रही कार में सवार पुलिसकर्मी नशे की हालत में कार हाईवे के बीच खड़ी कर सो गया। रात्रि में कोहरे के कारण कई वाहन कार से टकरा गए। पुलिसकर्मी का नशे की हालत में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि अन्य वाहन चालकों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उसने गाली गलौज कर वर्दी का रौब गालिब किया।
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास निवासी राकेश कुमार के अनुसार वह टैक्सी चालक है। मंगलवार रात हापुड़ की ओर से लौट रहा था। रात करीब 12 बजे सड़क पर कोहरा था। वह खरखौदा बाईपास पर पहुंचा तो उसकी कार सामने खड़ी कार से टकरा गई। आरोप है कि उससे पहले भी वहां कई वाहन उससे टकराकर खड़े थे। उक्त कार में प्रवेश कुमार नामक पुलिसकर्मी शराब पीने के कारण नशे की हालत में था। उसकी कार हाईवे के बीच में खड़ी थी और वह उसमें सोया था। अन्य वाहन चालकों ने उससे कार सड़क के बीच में खड़ी करने का कारण पूछा तो उसने वर्दी का रौब गालिब करते हुए गाली गलौज की। टैक्सी चालक राकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस पहुंची और दोनों गाड़ियों को अपने साथ थाना ले गई। पुलिसकर्मी की यह करतूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कार सवार पुलिसकर्मी हापुड़ ट्रैफिक पुलिस का सिपाही बताया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें