फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के विवाद में सिपाही को पीटा, कार में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के भागीरथी एनक्लेव में बुधवार रात पार्किंग के विवाद को लेकर नौचंदी थाने में तैनात सिपाही अर्जुन खारी का पड़ोसियों से विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने सिपाही को पीट दिया और कार में भी तोड़फोड़ की गई। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी सिपाही पर गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज किया तो दूसरा पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ से मिला।
विज्ञापन

नौचंदी थाने में तैनात सिपाही अर्जुन खारी मेडिकल थाना क्षेत्र के भागीरथी एनक्लेव में किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे सिपाही ड्यूटी के बाद कार से लौटे। आरोप है कि सिपाही ने अपनी कार खड़ी करने के लिए पड़ोसी विकास गुर्जर को उनकी कार हटाने के लिए कहा। विकास गुर्जर ने पार्किंग स्थल अपना बताते हुए कार हटाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि विकास गुर्जर ने सिपाही से मारपीट करते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। सिपाही ने मेडिकल थाने की पुलिस बुला ली। विकास गुर्जर मौके से भाग गया। पुलिस ने सिपाही अर्जुन की ओर से विकास गुर्जर के खिलाफ मेडिकल थाने में केस दर्ज कराया।
उधर, विकास गुर्जर का परिवार बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी से मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि अर्जुन क्षेत्र के लोगों पर पुलिस में होने का रौब गालिब करते हैं। मंगलवार को भी विकास गुर्जर की कार जबरन हटवाने का प्रयास किया गया। इसी बात को लेकर दोनों तरफ से मारपीट हुई है। इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था। सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें