दौराला - टेंपो से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई बाइक। स्रोत : संवाद
दौराला। एनएच 58 पर मटौर कट के पास बृहस्पतिवार देर रात बाइक टेंपो से टकरा गई। हादसे में सकौती निवासी अरमान व अनस घायल हो गए। दोनों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरमान और अनस किसी काम से बाइक पर सवार होकर दौराला आए थे। घर लौटने समय मटौर कट के पास उनकी बाइक एक टेंपो से टकरा गई। हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर भाग निकला। बाइक सवारों ने हेलमेट नहींं लगा रखा था। इस कारण दोनों हाईवे पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।