फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाले में गिरी कार निकलवाने के लिए पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में गिरी कार निकलवाने के लिए पुलिस
विज्ञापन

को दी लूट की सूचना, युवक पर केस दर्ज
मेरठ। लिसाड़ीगेट में मंगलवार तड़के शादी समारोह से लौट रहे युवक साजिद की कार नाले में गिर गई थी। गाड़ी निकालने के लिए मदद पाने के लिए उसने पुलिस को फर्जी लूट की सूचना दी। जांच में पता चला कि युवक नशे में था और गलत सूचना दी थी। युवक की कार सीज कर केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

की गाड़ी लिसाड़ी गेट क्षेत्र में नाले में गिर गई। युवक ने गाड़ी निकलवाने के लिए पुलिस को डेढ़ लाख की लूट की फर्जी सूचना दे दी। मगर जांच में पोल खुल गई। बाद में पुलिस ने आरोपी की गाड़ी सीज कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक मछली बाजार निवासी साजिद पुत्र रईस कैटरर्स का काम करता है। मंगलवार तड़के चार बजे साजिद ने सूचना दी थी। पुलिस पहुंची तो उसकी गाड़ी नाले में थी और युवक की नाक से खून निकल रहा था। साजिद ने बताया कि कुछ बदमाशों ने उसे पीटा और डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। बाद में साजिद ने सच उगल दिया। साजिद ने बताया कि वह मोदीनगर में शादी समारोह में गया था। यहां ज्यादा शराब पी ली थी। नशे में गाड़ी यहां गिर गई थी। किसी की मदद नहीं मिली तो यह सूचना दे दी। युवक ने बाद में माफी मांग ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें