फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अफवाह फैलने को लेकर रात भर जागते रहे लोग, दौड़ती रही पुलिस

Mon, 23 Mar 2020 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Janta curfew - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस से जंग की मुहिम के बीच कुछ अफवाह फैलाने वाले लोग सक्रिय हो गए हैं। रविरार रात तरह तरह की अफवाहें फैलने और लोगों के गलियों में आने की सूचना पर शहर से देहात तक पुलिस टीमें रात भर दौड़तीं रहीं। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। साथ ही चेतावनी दी गई कि अफवाह फैलाने या अफवाह के नाम पर भीड़ जुटाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


नगर के काजीपुरा, सर्किट हाउस रोड, शारदानगर, लेबर कालोनी, आवास विकास, रायवाला बाजार, रानी बाज़ार, कंबोह कटहरा, गलीरा रोड, मवी कलां, पिंजौरा, बादशाहपुर, देहरादून रोड, दाल मंडी पुल सहित अन्य जगहों पर लोग अफवाहों के बीच रातभर जागते रहे।

किसी ने खेड़ा पलटने, किसी ने भूत आने तो किसी ने सोते रहने से अनिष्ट होने की अफवाहों के बारे में बताया। यही हाल जिले के कई ग्रामीण इलाकों का रहा। अधिकतर लोगों ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर उनका हाल जाना और कई तरह की सूचनाओं पर बातचीत की। कुछ जगहों पर पुलिस टीमों के पहुंचने और चेतावनी देने पर लोग शांत हुए। 

विज्ञापन

अफवाहों पर नहीं कोरोना से बचने पर ध्यान दें
एसएसपी दिनेश कुमार ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे तरह तरह की अफवाहों पर नहीं बल्कि कोरोना वायरस से बचाव की सावधानियों पर ध्यान दें। यदि अफवाह फैलाने की कोशिश की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फलावदा क्षेत्र में लोक डाउन नहीं दिखा सर। सुबह से ही दुकानें खुलनी शुरू हो गई तथा बाजारों मे सामान खरीदने वालों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया।

बागपत  के खट्टा प्रह्लाद पुर के मंदिर से करा दिया एलान, महिलाएं मंदिर में चढ़ाए जल नहीं तो लोग पत्थर के हो जाएंगे, डोला गांव का उदाहरण दिया गया। इसके बाद मंदिर में जल चढ़ाने पहुंची महिलाएं। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाा बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने झूठी सूचना फैलाने और ऐलान करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उधर, मेरठ के हस्तिनापुर में रात्रि लगभग दो बजे पूरे क्षेत्र में यह अफवाह फैल गई किबिजनौर के किसी गांव में लोग वायरस के कारण सोते ही रह गए। इस अफवाह के बाद लोग पूरी रात एक दूसरे को फोन कर हाल चाल पूछते रहे। कई लोग अपने घरों से बाहर बैठे रहे।

सुबह होने पर जब यह मालूम चला कि यह महज अफवाह थी तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि पुलिस ने क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को समझाया कि अफवाहों से दूर रहें। कोरोना वायरस से बचाव पर ध्यान दें न कि अफवाहों पर। वहीं यह भीबताया गया कि लोगों ने अपने घरों के गोबर से दीये बनाकर दीप भी जलाए।
विज्ञापन

मुज़फ्फरनगरके रतनपुरी क्षेत्र के कई गांवों में सुबह 3 बजे से ही अफवाहों का बाजार गर्म है। लोग एक दूसरे को फोन करके जगाते नजर आए। इसके पीछे उनका तर्क था कि कई गांव के लोग न जगाने पर सोते ही रह गए। इसके अलावा बड़सू गांव में सुबह 3 बजे से काफी संख्या में ग्रामीण भूमियाँ खेड़े पर दूध चढ़ाकर पूजा अर्चना करने उमड़ पड़े।

उनका कहना था कि यदि ऐसा नही किया तो उनके गांव के लोग भी अन्य गांवों के लोगों की तरह पत्थर के बन जाएंगे। ऐसी ही अफवाहें क्षेत्र के कई अन्य गांवों सिकंदरपुर, मंडावली, रामपुर, मुजाहिदपुर, भूपखेड़ी समौली, इंचौडा कितास आदि में सुनने को मिल रही है। उधर, जागरूक ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें