मेरठ में गंगानगर में डिवाइडर रोड के लिए आस पास जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे एमडीए अधिकारियों का किसानों ने जमकर विरोध किया। पुलिस काे विरोध कर रहे किसानों पर लाठी चार्ज करना पड़ा। किसानों के एमडीए का इस कदर विरोध किया कि 6 जिलों की पुलिस मौके पर बुलाई गई।
डिवाइडर रोड बनाने के लिए जमीन पर कब्जा करने पहुंची थी टीम
जमीन पर कब्जा करने पहुंची थी टीम
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, गंगानगर राधा गार्डन नाला स्थित अधूरी पड़ी डिवाइडर रोड को बनाने के लिए एमडीए ने जमीन पर कब्जा लेने के लिए टीम भेजी एमडीए की टीम सुबह 9 बजे भूमि पर पहुंचकर बुल्डोजर चलाना शुरू किया। किसानों को जैसे ही इसकी भनक लगी तो दर्जनों की संख्या में किसान और महिलाएं हथियार लेकर जमीन पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे।
घंटा भर एमडीए की टीम से उलझते रहे किसान
महिलाओं को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
किसान एमडीए की टीम से घंटे भर तक उलझते रहे और विरोध जताने के लिए जमीन पर डटे रहे। टीम के समझाने पर भी किसानों ने एक न सुनी। सूचना पर 6 थानों की फोर्स, सीओ सदर देहात व पीएसी की गाड़ी मौके पर पहुंची और विरोध कर रहे किसानों को लाठी फटकार कर खदेड़ा। पुलिस ने मौके से तीन महिलाएं वह तीन पुरुष हिरासत में ले लिया।
इस बीच करीब 800 मीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ी डिवाइडर रोड सड़क के लिए एमडीए ने जमीन पर कब्जा ले लिया। इस रोड को बनने से भारी वाहनों को करीब 10 किलोमीटर की दूरी मात्र 3 मीटर में ही पूरी होगी। जिससे शहर में लगने वाला जाम भी बचेगा।