फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को था शक, जलती चिता से निकाला युवती का शव

Thu, 06 Apr 2017 01:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
जलती चिता से शव को निकाला
विज्ञापन
मलियाना में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे तो पीछे-पीछे पहुंची पुलिस ने जलती चिता से युवती का अधजला शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का दावा है कि मोहल्ले के एक युवक ने उनकी बेटी से कोर्ट मैरिज की थी। हमने तलाक करा लिया था। लेकिन युवक उसे अपने साथ रखने का दबाव बना रहा था। इसी डर से बेटी ने घर में फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन


पुलिस के कहने पर ले गए थे शव
बुधवार सुबह मलियाना में दीपा (24) पुत्री बिजेंद्र की मौत हो गई थी। उसका शव घर में फांसी पर लटका मिला था। परिजनों ने बताया कि हमारी सूचना पर ही टीपी नगर थाने से पुलिस पहुंची थी। पूछताछ के बाद हम पुलिस के कहने पर ही शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए थे। लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस श्मशान घाट पहुंची तो जलती चिता से शव निकाल लिया। उधर, पुलिस का कहना है कि मोहल्ले वालों से सूचना मिली थी कि मामला संदिग्ध है, इसलिए शव को चिता से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दीपा के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

भाभी को कमरे में बंद कर लगा ली फांसी
दीपा की मां राजवती ने बताया कि मंगलवार को उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। घर के लोग बुधवार दोपहर अंतिम संस्कार में गए हुए थे। जबकि घर की महिलाएं गली में बैठी थीं। इस बीच उसकी पुत्रवधू की घर से चिल्लाने की आवाज आई। वे घर पर पहुंचे तो देखा कि पुत्रवधू के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने उसका दरवाजा खोला तो उसने बताया कि दीपा ने उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। उन्होंने दूसरे कमरे को खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर देखा कि दीपा ने फांसी लगा ली थी। उन्होंने समझा कि शायद वह जीवित हो। इसलिए शव नीचे उतारा तो वह मर चुकी थी। पहले उन्होंने ही पुलिस बुलायी थी। तहकीकात के बाद पुलिस के कहने पर ही वह शव को अंतिम संस्कार को ले गए थे।
विज्ञापन


धमकी से दहशत में आ गई थी
राजवती का आरोप है कि मोहल्ले के ही एक युवक ने काफी दिनों से दीपा से शादी करने का शोर मचाया हुआ था। लेकिन दीपा ने इस बारे में कुछ नहीं बताया। फिर भी उन्होंने दीपा से उसे तलाक दिला दिया था। उसने यह भी लिखा था कि वह माता पिता के साथ रहना चाहती है। लेकिन इसके बावजूद वह युवक दीपा को अपने साथ ले जाने की धमकी दे रहा था। संभवत: इसी दबाव और डर की वजह से दीपा ने फांसी लगा ली हो। हालांकि परिजन दीपा की शादी या तलाक से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। लेकिन दीपा की मौत की वजह उस युवक को ही बताया है।

मामला उलझा हुआ है
पूरा मामला उलझा हुआ है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दरवाजा तोड़कर शव निकाला है। बेहतर होता कि शव पुलिस की मौजूदगी में उतारा जाता। अंतिम संस्कार को पुलिस ने नहीं कहा था। परिजनों ने शादी या तलाक के कागज भी नहीं दिखाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। -सचिन मलिक, इंस्पेक्टर टीपी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें