मोदीपुरम। शहर और देहात में शनिवार को दिन में सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप खिली और शाम सात बजे के बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे मौसम में फिर से ठंडक बढ़ गई। रविवार को भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए सर्दी की यह बारिश बेहतर बताई जा रही है।
शनिवार रात से मौसम एकाएक बदल गया। पहले हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। हवा और बारिश ने सर्दी का सितम कुछ और बढ़ा दिया है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी क्षेत्रों में एक बार फिर से हल्की बारिश शुरू हो गई। रात के समय बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ, साथ ही लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश और तेज हवा के चलते आगामी दो-तीन दिन तक ठंड का एहसास ऐसे ही बना रहेगा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 17.7 और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।