फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे विद्यार्थियों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगा पैदल मार्च निकालते हुए विश्वविद्यालय जा रहे थे
विज्ञापन

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सीओ ने लिया ज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में अव्यवस्थाओं, भ्रष्टाचार और मूलभूत समस्याओं को लेकर विद्यार्थी पैदल मार्च निकालते हुए राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से आगे नहीं जाने दिया। विद्यार्थियों ने वहीं पर सीओ सिविल लाइन को कुलाधिपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने राज्यपाल से न मिलने देने पर नाराजगी जताई।
विद्यार्थियोंं ने ज्ञापन में छात्र संघ चुनाव की बहाली कराने की मांग की। 2022-23 की ऑडिट रिपोर्ट में करोड़ो के घोटाले उजागर हुए हैं। वर्ष 2023-24 की ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक कर ऑडिट दोबारा कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। फर्जी एडमिशन, कॉलेज पंजीकरण, परीक्षा प्रणाली और वित्तीय लेन-देन में हो रहे घोटालों की स्वतंत्र जांच समिति में एक सेवानिवृत्त जज को अनिवार्य रूप से शामिल करने की मांग उठाई। सीसीएसयू में ए प्लस-प्लस ग्रेड प्राप्त होने के बावजूद शिक्षण की स्थिति बेहद खराब है। कक्षाओं की कमी, प्रयोगशालाओं में उपकरणों का अभाव और शिक्षकों की अनुपस्थिति की समस्या तुरंत दूर की जाए। समय पर परीक्षा परिणाम जारी कराने, मार्कशीट, डिग्री और माइग्रेशन में दलाली खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन

यह बोले छात्र और कार्यकर्ता
आदेश प्रधान एडवोकेट ने कहा गवर्नर को ज्ञापन न देने देना लोकतंत्र की हत्या है। छात्रों की आवाज दबाने का हर प्रयास असंवैधानिक है विवि में यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र संघर्ष को और तेज करेंगे।
विज्ञापन

विजित तालियान ने कहा कि विवि छात्रों को बुनियादी सुविधा तक नहीं मिल रहीं। यह लड़ाई अब छात्रों के हक और भविष्य की है।
आदित्य पवार ने कहा हमारी लड़ाई शांतिपूर्ण है, लेकिन अगर मांगो को नजरअंदाज किया गया तो सड़क तक संघंर्ष करेंगे।
शशिकांत गौतम ने कहा मार्कशीट और डिग्री पाने के लिए दलालों का सहारा लेना पड़ता है। यह शोषण है।
पैदल मार्च में यह रहे शामिल
आदेश प्रधान एडवोकेट, विजित तालियान, आदित्य पवार, अनुज भड़ाना, आकाश भड़ाना, शशिकांत गौतम, शिरा जाट, रविन्द्र प्रधान, रोहित राणा, शुभम मलिक, विनीत , पायला , गौरव गिरी ,प्रियव्रत राणा, मोहित केनापुर, भारतीय किसान यूनियन अंबेडकर के जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें