फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैंट विधायक ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

Sun, 10 May 2026 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शनिवार को अपनी विधायक निधि से निर्मित लगभग 60 लाख रुपये की सड़कों व नालियों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। यह लोकार्पण शहर के विभिन्न वार्डों में किया गया। वार्ड 67 में दुर्गा नगर कैलाश पुरी में 100 मीटर लंबी सड़क बनी। वार्ड 46 संजय नगर में भी 100 मीटर लंबी सड़क का निर्माण हुआ। वार्ड 37 गंगानगर में 180 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का लोकार्पण किया। इसी वार्ड 37 की ग्लोबल सिटी कॉलोनी गंगानगर में 230 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का भी लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें