फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बुजुर्ग महिला की मदद कर पुलिस ने दिखाई मानवता

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। एक बुजुर्ग महिला की मदद कर पुलिस ने अपना मानवीय चेहरा भी दिखाया। कि राजस्थान निवासी 88 वर्षीय महिला मधु देहरादून से रोडवेज बस में सवार होकर खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रही थी। कंकरखेड़ा पहुंचकर महिला ने देखा कि उसका पर्स गायब है। उसने पर्स चोरी का शोर मचा दिया। महिला सरधना फ्लाईओवर के पास बस से उतर गई। वह फ्लाईओवर के नीचे बैठकर रोने लगी। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक ने बताया एक युवक बुजुर्ग महिला को लेकर थाने पहुंचा। इसके बाद महिला हेड कांस्टेबल बबीता, भावना राजपूत, गीता और हेड कांस्टेबल बांकेलाल ने बुजुर्ग महिला को संभाला। उसे खाना खिलाया। बाजार से जरूरत की चीजें लाकर दीं और राजस्थान भेजने के लिए चार हजार रुपये दिए गए। महिला ने पुलिस को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें