फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतीगंज के हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोतीगंज के हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मारी गोली
विज्ञापन

मेरठ। कैंट क्षेत्र में शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने सोतीगंज के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान हिस्ट्रीशीटर के पैर में पुलिस की गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन काटे जा रहे थे। इसका खुलासा होने के बाद से पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। एसओ सदर बाजार विजय कुमार गुप्ता के अनुसार, शुक्रवार दोपहर मुखबिर ने सूचना दी कि सोतीगंज निवासी हिस्ट्रीशीटर जीशान उर्फ पव्वा अपने साथी के साथ कैंट में वाहन लूटने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने मेरठ पब्लिक स्कूल के पास सघन चेकिंग शुरू की। सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंच गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने जीशान को रोकने का प्रयास किया तो फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जीशान के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ की सूचना पर लालकुर्ती और रेलवे रोड पुलिस के साथ सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जीशान सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। यह भी बताया कि सीओ कैंट फिलहाल छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन

गद्दू कबाड़ी का भाई है जीशान
पुलिस के अनुसार, दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के जिलो से लग्जरी गाड़ियां चोरी कराकर जीशान का भाई गद्दू कबाड़ी सोतीगंज में कटवाता है। गद्दू पर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली में भी मुकदमे दर्ज हैं। भाई के साथ जीशान की भी सोतीगंज में कबाड़ी की दुकान है। वहां चोरी और लूट के वाहन काटे जाते हैं। जीशान और उसके भाई पर दूसरे राज्यों में भी मुकदमे दर्ज हैं। गददु कबाड़ी ने नोएडा से चोरी एक अधिकारी की इनोवा गाड़ी काटी है। उसके बाद से पुलिस जीशान और गद्दू की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि सोतीगंज में चोरी व लूट के वाहन खरीदने या काटने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चल रही है। अपराधियों की टॉप 10 सूची में जीशान भी शामिल है। मुठभेड़ के दौरान सदर पुलिस और सर्विलांस टीम ने जीशान पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें