फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14.50 लाख ठगने वालों से पुलिस ने की सेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
14.50 लाख ठगने वालों से पुलिस की सेटिंग
विज्ञापन

मेरठ। 14.50 लाख रुपये की ठगी में नामजद आरोपियों पर पुलिस का ढुलमुल रवैया चल रहा है। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से सेटिंग कर ली है। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाए उनको बचने का पूरा मौका दे रही है। एक नामजद आरोपी ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली है, बाकी लेने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

टीपीनगर थानाक्षेत्र के ज्वालानगर निवासी रमेश चंद जिंदल ने फर्नीचर व्यापारी अजय अग्रवाल और उसके बेटे अक्षय उर्फ अक्की, अभव निवासी गुरुनानक नगर टीपीनगर, रिश्तेदार संजय गोयल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि चार साल पहले अजय अग्रवाल ने फाइनेंस कंपनी बताकर छह महीने में पैसा दोगुना होने की बात कहकर 14.50 लाख रुपये की ठगी की थी। समझौता न करने पर पीड़ित परिवार को एक कुख्यात द्वारा धमकी भी दी गई, जिसके बाद पुलिस की नींद टूटी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मीटिंग कराई, जिसमें एक भाजपा नेता, तीन व्यापारी नेता मौजूद रहे। आरोपी पक्ष ने पैसा देने की बात कही। इसके बावजूद पीड़ित को न पैसा मिला और न आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। तीन दिन पहले एक आरोपी अक्षय ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली। बृहस्पतिवार रात टीपीनगर थाने की पुलिस ने आरोपी की तलाश में गुरुनानक नगर में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि ठगी के इस मुकदमे में क्या हुआ है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। विवेचक से इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें