फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पैदल प्रवासियों को शेल्टर होम पहुंचाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। डीजीपी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर पुलिस को निर्देश दिए कि पैदल चल रहे प्रवासियों को शेल्टर होम में पहुंचाएं। यूपी 112 भी पैदल चल रहे मजदूरों पर फोकस करे। कोई भी मजदूर पैदल चलता हुआ नहीं मिलना चाहिए।
विज्ञापन

डीजीपी ने एडीजी, आईजी और एसएसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। डीजीपी ने निर्देश दिए कि पैदल चल रहे प्रवासियों के लिए प्रशासन ने शेल्टर होम बनवाए हैं। वहां तक प्रवासियों को पहुंचाने की जिम्मेदारी पुलिस की होगी। कोई भी प्रवासी पैदल चलता हुआ नहीं मिलना चाहिए। यूपी 112 गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मी भी पूरा फोकस करेंगे। जिससे कोई भी व्यक्ति पैदल चलता हुआ न मिले। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया कि कहीं भी सड़क पर प्रवासी दिखाई दें तो उसे तुरंत शेल्टर होम में छोड़ा जाए। एसएसपी ने दूसरे जिलों के बार्डर पर पड़ने वाले सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पैदल नहीं चले। जिसे भी प्रवासी दिखाई दें, उन्हें अपने वाहन में बैठाकर शेल्टर होम तक पहुंचाएं ताकि रोडवेज की बस में उन्हें घर भेजा जा सके।
पुलिसकर्मियों का रखें पूरा ध्यान
डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कप्तानों से कहा कि कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मी और उनके संपर्क में आए क्वारंटीन हुए पुलिसकर्मियों का पूरा ध्यान रखा जाए। अधिकारी पुलिसकर्मियों से लगातार मिलें। जिससे किसी भी पुलिसकर्मी का मनोबल कमजोर ना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें