फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दभरी दास्तां: अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, राज खुला तो उड़े अफसरों के होश, सिपाही समेत आरोपी दबोचे

Sat, 06 Aug 2022 08:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Blackmailing case: एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के इस मामले में सिपाही समेत पांच आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Blackmailing case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ब्लैकमेलिंग का एक ऐसा राज खुला है, जिसके बारे में जानकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। यहां पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में युवक का अश्लील वीडियो बनाकर दंपती व महिला एक सिपाही के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। काफी दिनों से परेशान चल रहे युवक ने शनिवार को थाने पर शिकायत की तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


दौराला निवासी एक युवक को पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की अंशल टॉउन कॉलोनी में रहने वाली एक परिचित महिला ने कुछ दिन पहले घर बुलाया था। महिला ने धोखे से युवक की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिस कारण युवक बेहोश हो गया। महिला स्वाति ने अपने पति रचित राठी, सहेली कंकरखेड़ा निवासी राधिका व बहसूमा निवासी नीरज के साथ मिलकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। 

इसके बाद चारों एक सिपाही के साथ मिलकर लगातार युवक को ब्लैकमेल कर रुपये की डिमांड करते रहे। युवक के मना करने पर आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। वहीं शनिवार को युवक ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पल्लवपुरम थाने पर शिकायत की तो उसमें सिपाही दिनेश का नाम भी प्रकाश में आया और अश्लील वीडियो का मामला एसएसपी तक पहुंच गया। पूरे मामले की सच्चाई जानकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बेटी की प्रेम कहानी से तंग था पिता, एक लाख में दे डाली हत्या की सुपारी, हैरान कर देगी षड्यंत्र की ये कहानी
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने स्वाति, उसके पति व अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें