मवाना। सरसंघचालक मोहन भागवत का काफिला मवाना से गुजरने से पहले ही हर चौराहे पर पुलिस को मुस्तैद कर दिया गया तथा ट्रैफिक को रोक दिया गया, जिस कारण उनको जाम जैसी समस्या से दो चार नहीं होना पड़ा।
जाम की समस्या के कारण संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को मेरठ से हस्तिनापुर कार्यक्रम में मवाना से ले जाने के बजाय बाईपास के रास्ते हस्तिनापुर ले जाया गया था। लेकिन जैसे ही मवाना थाना पुलिस को रविवार की सुबह के समय पता चला कि मोहन भागवत का काफिला शाम के समय हस्तिनापुर से मेरठ मवाना से होकर गुजरेगा तो पुलिस सुबह से ही व्यवस्था में लग गई। ठेली वालों को सड़क के किनारे से हटा दिया गया। सुबह से नगर के मुख्य चौराहों पर व्यवस्था रखने के लिए पुलिस तैनात रही। वहीं काफिला हस्तिनापुर से रवाना होते ही प्राइवेट बसों का संचालन कुछ समय के लिए रुकवा दिया गया और ट्रैफिक को भी रोक दिया गया। जिस कारण मोहन भागवत का काफिला बिना जाम का झाम झेले आराम से गुजर गया। इस दौरान बसों के इंतजार में खड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।