फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फलावदा की महिला ने प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाकर कराई थी पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/मेरठ। नंदग्राम थाना पुलिस ने ई-ब्लाक में 17 दिन पहले हुई पिकअप चालक कपिल चौधरी (43) की हत्या का खुलासा किया है। पत्नी शिवानी ने ही मोबाइल रिपेयर की दुकान करने वाले 20 वर्षीय प्रेमी अंकुश से पति कपिल की हत्या कराई। महिला प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। इसमें कपिल बाधक बन रहा था। हत्या कराने के लिए शिवानी ने खुद प्रेमी को तमंचा चलाना भी सिखाया था। आरोपी शिवानी मेरठ के फलावदा की रहने वाली है। वारदात से उसने पति को नींद की गोलियां खिला दी थीं। वारदात में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि तीन मार्च को शिवानी ने सूचना दी थी कि कपिल चौधरी ने गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। बाद में उसकी दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी। शिवानी ने बताया था कि आर्थिक तंगी में पति ने खुदकुशी की है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने राज खोल दिया। कपिल के सिर में बांयीं ओर गोली लगी थी, जबकि वह दाएं हाथ से काम करता था। शक होने पर तमंचे को फिंगर प्रिंट की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। दूसरी ओर, महिला के फोन की कॉल डिटेल खंगाली गई। कॉल डिटेल मेंं एक नंबर पर कई बार कॉल मिली। महिला से पूछताछ की गई तो उसने सेवा नगर नंदग्राम निवासी अंकुश से संबंध होने और हत्या कराने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें