फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती: आया था दरोगा बनने, पहुंच गया थाने, करतूत जान सकते में अफसर

Sat, 30 Jun 2018 01:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बालों में मेहंदी लगाकर आए युवक से पूछताछ करते एसपी ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी पुलिस में दरोगा बनने के लिए युवक बड़े-बड़े हथकंडे अपना रहे हैं। कारनामों से अधिकारी भी सकते में हैं। लंबाई बढ़ाने के लिए एक अभ्यर्थी ने अपने बालों में मेहंदी की परत ही चढ़ा दी। नोडल अधिकारी/ एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी के निर्देश पर अंकित कुमार पुत्र जितेंद्र निवासी तिबड़ा थाना बीबीनगर, बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में मेरठ समेत आठ स्थानों पर सेंटर बनाए गये हैं। लिखित परीक्षा के पास होने के बाद 22 जून से नापतौल और प्रमाणपत्रों की जांच चल रही है। बुधवार दोपहर एक अभ्यर्थी जैसे ही लंबाई नपवाने के लिए इलेक्ट्रानिक मशीन पर पहुंचा तो मशीन आवाज करने लगी। पुलिस ने अभ्यर्थी के पैर चेक कर दोबारा लंबाई नापी। मशीन फिर भी संकेत देने लगी। पुलिस ने गौर से युवक के बाल देखे तो उसमें मेहंदी की परत जमी थी। युवक के बाल भी बढ़े हुए थे। नोडल अधिकारी ने युवक से पूछताछ की तो मामला खुल गया। 

इसके बाद नोडल अधिकारी ने एसएसपी राजेश पांडेय और भर्ती बोर्ड को जानकारी दी। सिविल लाइन पुलिस बुलाकर आरोपी अभ्यर्थी को गिरफ्तार कराकर थाने भेज दिया। नोडल अधिकारी ने बताया कि एसआई अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेंटीमीटर निर्धारित है। आरोपी युवक की लंबाई 167 सेंटीमीटर थी। इलेक्ट्रानिक मशीन से पता चला कि बालों में जो मेहंदी की परत लगाई थी वह 1.4 सेंटीमेटर मोटी थी। एचसीपी धमेंद्र कुमार की तरफ से आरोपी अंकित के खिलाफ धारा 420 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसे थाने से जमानत पर रिहा किया जाएगा। आरोपी को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

161 अभ्यर्थी पास 

बालों में मेहंदी लगाकर आए युवक से पूछताछ करते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को छठे दिन 200 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से 176 अभ्यर्थी पहुंचे। लंबाई, सीने की चौड़ाई और अभिलेख सत्यापन किया गया। इनमें से 161 अभ्यर्थी पास हुए। लंबाई कम होने से 13 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर गए। 2 अभ्यर्थी अभिलेखों के सत्यापन में बाहर कर दिया गये। एक अभ्यर्थी का फिंगर प्रिंट मिलान नहीं हुआ, जिसकी रिपोर्ट भर्ती बोर्ड को भेज दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें