फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में कपड़े एवं धारदार हथियार बरामद

विज्ञापन
फलावदा पुलिस ने धारदर हथियार बरामद किया। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
फलावदा। पुलिस कस्बे में रजवाहे के समीप अज्ञात व्यक्ति की हत्या के खुलासे में जुटी है। पुलिस ने सर्च के दौरान बृहस्पतिवार को खेत से कपड़े एवं धारदार हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कस्बा स्थित काले सिंह मंदिर से रजवाहे की तरफ जाने वाले रास्ते पर बुधवार को करीब 32 वर्षीय युवक की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। उसका निजी अंग भी काटा गया था। पुलिस ने मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। दूसरे दिन भी मृतक की शनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने आज सुबह घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान चलाया। इस दौरान ईख से जींस, टी शर्ट तथा शराब के पव्वे बरामद हुए हैं। घटनास्थल के विपरीत दिशा में धारदार हथियार भी मिला। पुलिस का मानना है कि उक्त हथियार घटना में प्रयुक्त हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने बरामद सामान कब्जे में ले लिया है। तमाम प्रयास के बावजूद मृतक की शनाख्त नहीं हो पा रही है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें