फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: होटल में पुलिस ने मारा छापा, स्कूल ड्रेस में दो छात्राएं बरामद, मालिक समेत दो गिरफ्तार

Tue, 13 Dec 2022 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लालकुर्ती थानाक्षेत्र स्थित एक होटल में पुलिस ने मंगलवार सुबह छापा मारा तो हड़कंप मच गया। यहां पुलिस ने स्कूल ड्रेस में छात्राओं को भी मौके से पकड़ा है।  पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
होटल में छापा, मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लालकुर्ती स्थित ज्योति पैलेस में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और लालकुर्ती पुलिस ने मिलकर छापा मारा। दिन निकलते ही पुलिस की छापेमारी से होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने यहां से होटल मालिक और एक प्रेमी युगल को हिरासत में लिया। होटल में रजिस्टर चेक किए गए तो प्रेमी युगल की कोई एंट्री नहीं पाई गई। वहीं स्कूल ड्रेस में दो छात्राएं मिली हैं, जिन्हें पुलिस थाने ले गई। उनके माता पिता को भी थाने बुलाया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेसबब: मेरठ में सामने आई बच्चा चोरी की घटना, मजबूर माता-पिता ने जन्म से पहले ही एक लाख में किया नवजात का सौदा

जानकारी के अनुसार मेरठ पुलिस ने होटल में छापेमारी कर दो युगलों को पकड़ा है। इनमें दो छात्राएं स्कूल ड्रेस में मिली हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो होटल के रजिस्टर में युगलों की कोई एंट्री नहीं मिली। इस पर पुलिस ने मालिक ऊषा कांत और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी युगल को भी हिरासत में लिया गया है। सीओ सदर कैंट रुपाली राय का कहना है कि अभी पूछताछ चल रही है, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं यह पहला मामला नहीं है इस होटल में पहले भी कई बार छापा पड़ चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें