फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी कमेले पर छापेमारी, भारी मात्रा में गोमांस बरामद, पुलिस पर फायरिंग

Thu, 28 Sep 2017 03:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पकड़े गए गोकशी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के रशीदनगर में पुलिस ने एक मकान में दबिश दी तो वहां गोकशी होती मिली। इस मिनी कमेले से दो कटी हुई गाय, एक बैल के अवशेष और भारी मात्रा में गोमांस के अलावा कटान के औजार बरामद हुए। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपी दबोच लिए जबकि चार फरार हो गए। यह घटना मंगलवार रात की है। 
विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के अनुसार मंगलवार देर रात ब्रह्मपुरी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि लिसाड़ी रोड पर रशीद नगर में हमराज चूरन वालों के मकान में गोकशी हो रही है। रात तीन बजे थाने की फोर्स ने मकान की घेराबंदी कर दबिश डाली तो अंदर गोकशी हो रही थी। कटान कर रहे युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। लेकिन पुलिस ने इनमें से चार को दबोच लिया। सीओ के अनुसार जिस मकान में गोकशी हो रही थी, वह मकान हमराज चूरन वालों का है। हालांकि वे लोग यहां नहीं रहते। इस मामले में मकान मालिक को भी आरोपी बनाया गया है। फरार आरोपियों आबाद, रियाज, दिलशाद और हमराज की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने गोवध अधिनियम और पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

पढ़ें : भाजपा विधायक ने फिर दिया विवादित बयान, ये क्या बोल गए नेता जी
विज्ञापन

पकडे़ गए आरोपी

आरोपी गिरफ्तार
राशिद पुत्र इस्लाम निवासी मस्जिद वाली गली रशीदनगर, सिराज पुत्र मोहर्रम अली निवासी सठला थाना मवाना, रिजवान पुत्र मोहर्रम अली निवासी सठला मवाना, सुहेल पुत्र रियाज निवासी मस्जिद वाली गली रशीदनगर।

पढ़ें : संगीत सोम के क्षेत्र में गोकशी पर बवाल, मौके पर पहुंचे तमाम अधिकारी, तनाव

तस्करी करके लाते हैं गोवंश 
पुलिस के अनुसार पकडे़ गए राशिद ने बताया कि वे लोग हरियाणा और दूसरे राज्यों व जिलों से संपर्क में रहते हैं। वहां से कम दामों में गाय और भैंस खरीदकर लाते हैं और उनका कटान करके उसका मांस शहर और आसपास सप्लाई करते हैं। पुलिस ने रात में ही नगर निगम की टीम को बरामद मीट के सैंपल भरने के लिए बुलाया। लेकिन टीम बुधवार सुबह वहां पहुंची। टीम ने बरामद मीट के नमूने लिए। इसके बाद मीट और अवशेष को जमीन में दबवा दिया गया। बरामद गाय, बैल को गोशाला में देने की कार्रवाई चल रही थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें