फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी जोड़े

Fri, 27 Oct 2017 11:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
होटल से पकड़े जोड़े को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली में कैराना रोड स्थित लावण्य होटल में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने दो युवक और युवतियों को पकड़ लिया। इनमें से एक युगल ने बताया कि उनकी शादी होने वाली है। मामले में पुलिस ने होटल मालिक, उसके बेटे और मैनेजर सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कैराना रोड स्थित लावण्य होटल में अनैतिक कार्य चल रहा है। पुलिस ने होटल में छापा मारा। इस दौरान होटल से दो युवक और दो युवतियां कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिलीं। इसके बाद महिला पुलिस भी बुलाई गई। युवतियों और युवकों को पुलिस थाने ले आई। साथ ही होटल मालिक शिवकुमार उर्फ गुड्डन के बेटे सोनू तथा मैनेजर राकेश सैनी को भी पकड़ लिया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में होटल संचालक शिवकुमार उर्फ गुड्डन, उसके बेटे शोभित उर्फ सोनू, मैनेजर राकेश सैनी के अलावा गौसगढ़ (थानाभवन) निवासी कार्तिक और शाहपुर निवासी विनय के अलावा दोनों युवतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें से आरोपी कार्तिक, विनय, सोनू और मैनेजर राकेश सहित दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार
विज्ञापन

छापे के दौरान कई जोड़े फरार

होटल से युवती को ले जाती महिला पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस ने जब लावण्य होटल पर छापा मारा, तो कमरों में पुलिस को दो युवक और युवतियां ही मिल पाई। चर्चा रही कि पुलिस के आने की भनक लगते ही कई जोड़े होटल से फरार भी हो गए। वहीं, छापे के दौरान युवतियां चुनरी से अपना मुंह छिपाते हुए भागने लगी। एक युवती को होटल के गेट के पास से ही पकड़ा गया।  

आरोपियों को छुड़ाने पहुंचे लोग   
लावण्य होटल में छापे के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर रात करीब साढ़े आठ बजे तक मंथन चलता रहा। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वहीं, हिरासत में लिए गए आरोपियों को छुड़ाने के लिए काफी लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों को छोड़ने से इंकार कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें