फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी, मोबाइल की आईएमईआई बदलने वाले पांच हिरासत में, हंगामा और पुलिस तैनात

Fri, 09 Aug 2019 03:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोबाइल के आईएमईआई नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह की तलाश में पुलिस ने शुक्रवार को शहर में कई जगह छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आईएमईआई नंबर बदलने वाले पांच दुकानदारों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं गुस्साए व्यापारियों ने हापुड़ अड्डे पर जमकर हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। इस बीच व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जमकर हंगामा किया। उधर, पड़के गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हाल ही में सहारनपुर पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर बदलकर बाजार में बेचने एवं नकली नोट छापने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से चोरी के 34 मोबाइल फोन, एक लाख 7600 रुपये की जाली करंसी एवं नकली नोट छापने के उपकरण बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें