जानीखुर्द। सिवाल मार्ग पर सोमवार रात घायल मिली महिला की हालत में सुधार है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।
सिवाल मार्ग पर सुकैया परवीन निवासी नया बस अड्डे पर गंभीर अवस्था में मिली थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की रिपोर्ट पीड़ित के पिता फुरकान ने पति उमर समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई। सुकैया परवीन का विवाह छह माह पूर्व श्याम नगर मेरठ निवासी उमर के साथ हुआ था। उमर के उत्पीड़न के चलते दो माह से सुकैया परवीन अपने पिता के घर रह रही थी। फुरकान के अनुसार सुकैया परवीन को बहला-फुसलाकर उमर अपने साथ सोमवार को ले आया था। रास्ते में उमर ने सुकैया परवीन की हत्या करने के इरादे से धारदार हथियार से वार किया। इसके बाद फरार हो गया। वहीं, जानी थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा के अनुसार आरोपी उमर को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।