फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धि पाने को खुद का सिर गड्ढे में दबाया

विज्ञापन
गांव जसड़ सुल्तान नगर में मिट्टी में गर्दन दबाए हुए नशेड़ी युवक। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सिद्धि पाने को खुद का सिर गड्ढे में दबाया
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर में बुधवार को नशे में एक युवक ने सिद्धि पाने के लिए खुद के सिर को गड्ढे में मिट्टी से दबा लिया। दम घुटने के दौरान तड़फते युवक को लोगों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने युवक को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिलाया। पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरूरपुर क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी सुदेश पुत्र जग्गू बाबा नशे का आदी है। पुलिस के मुताबिक सुदेश सिद्धि पाने के लिए बाबा इतवार मंदिर के सामने समाधि लेने लगा। उसने गड्ढे के पास आग जला ली। उसके बाद गड्ढा में मिट्टी से अपना सिर दबा लिया। दोपहर के समय कॉलेज की छुट्टी के बाद छात्र मंदिर के पास से निकले तो वह सिरगड्ढे में दबे हिलते शरीर को देखकर डर गए। बताया कि वह दम घुटने के कारण बुरी तरह तड़फ रहा था। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने किसी तरह गड्ढे से गर्दन बाहर निकाली। उसके बाद सीएचसी पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद वह होश में आ सका। पुलिस ने दोबारा से ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक सुदेश नशे का आदी है अक्सर इस तरह की हरकतें करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें