फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पकड़ने और छोड़ने तक ही सिमटी

Fri, 23 Sep 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नवीन गल्ला मंडी में किराना व्यापारी पवन गोयल की हत्या के मामले में पुलिस लोगों को पकड़कर छोड़ने तक ही सिमट गई है। अभी तक कोई सफलता न मिलने पर आईजी ने बृहस्पतिवार को एसटीएफ को भी लगा दिया है। पुलिस का दावा है कि मुकीम काला गैंग के बदमाश हसीन मोटा के पकड़ते ही खुलासा हो जाएगा। उसकी तलाश में मुजफ्फरनगर में दबिश भी दी गई।
विज्ञापन

सरस्वती लोक कॉलोनी निवासी पवन गोयल की एक सप्ताह पहले गल्ला मंडी में लूट का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अब तक करीब 50 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला हसीन मोटा परिवार के साथ फरार है। हसीन का पता लगाने के लिए पुलिस लोगों को लाती है और फिर उससे पैसा लेकर छोड़ देती है। आईजी जोन अजय आनंद ने बताया कि इस वारदात में जोनल क्राइम ब्रांच के साथ एसटीएफ को भी लगाया गया है। ताकि आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सके। जबकि जिला क्राइम ब्रांच और टीपीनगर पुलिस एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने पहले से लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें