संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। कस्बे से अगवा एक किशोरी की प्राथमिकी दर्ज करने में पुलिस ने कथित लापरवाही बरती। सीओ के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज हुआ लेकिन किशोरी अब भी नहीं मिली है।
कस्बे के एक व्यक्ति ने 29 जुलाई को भतीजी के गायब होने की तहरीर थाने में दी थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। मामला सीओ मवाना पंकज लवानिया तक पहुंचा। सीओ ने नाराजगी जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कर बरामदगी के निर्देश दिए। सीओ के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने तहरीर में तारीख बदलवाकर रिपोर्ट दर्ज की। परिजनों के अनुसार, 29 जुलाई को तहरीर दी गई थी पर किशोरी अब भी नहीं मिली है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया, फलावदा पुलिस को किशोरी को जल्द तलाश करने निर्देश दिए गए हैं।