फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वसूली के लिए ठेके पर बेचे चौराहे  

Wed, 10 Jan 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 टोल पर जबरन वसूली कराने के लिए पुलिस ने चौराहे बेच दिए। रात 10 बजे के बाद पुलिसकर्मियों के साथ चौराहों पर ठेकेदार और उसके कारिंदे लाठी-डंडे लेकर खड़े हो जाते हैं। शहर में नो एंट्री बताकर जबरन वाहनों को टोल पर भेजते हैं। टोल की तरफ कोई चालक गाड़ी ले जाने को मना करता है तो गुंडई की जाती है।
विज्ञापन

सोमवार रात दो बजे ‘अमर उजाला’ ने चौराहों पर जबरन वाहनों को रोकते पुलिसकर्मी और टोल ठेकेदार को कैमरे में कैद किया। बेगमपुल से कमिश्नर आवास चौराहे के बीच हजारी की प्याऊ के पास टोल नाका है, जहां वाहनों से टैक्स वसूला जाता है। टोल ठेकेदार ने पुलिस से सेटिंग कर रात में अवैध वसूली करने का धंधा जमा लिया है। रात में दस बजे से सुबह पांच बजे तक तेजगढ़ी चौराहे और जीरो माइल से जबरन वाहनों को शहर में अंदर जाने से रोका जाता है। पुलिसकर्मी वाहन को टोल पर भेजते है। 

आठ प्वाइंटों से अवैध डायवर्जन
टोल के लिए जबरन वसूली कराने के लिए पुलिस ने आठ प्वाइंट बनाए हैं। जीरो माइल, लालकुर्ती, हजारी की प्याऊ, कमिश्नर आवास, साकेत चौराहा, जेल चुंगी, यूनिवर्सिटी, तेजगढ़ी चौराहे पर एक सिपाही व एक होमगार्ड खड़ा होता है। पुलिस के साथ टोल के 4-4 कर्मचारी होते हैं। जो अवैध रूप से डायवर्जन कराते हैं।
विज्ञापन


हर चौराहे की लगी है बोली 
पुलिस सूत्रों की मानें तो हर चौराहे की टोल ठेकेदारों ने अलग-अलग कीमत रखी हुई है। जितने वाहन पुलिस टोल पर भेजती है, उसी के हिसाब से पुलिस को पैसा मिलता है। बताया गया है कि एक रात में करीब 80 हजार से एक लाख रुपये की टोल को ज्यादा वसूली होती है। 

ऊपर तक जाता वसूली का पैसा 
अमर उजाला ने इसकी लाइव कवरेज की। रात दो बजे चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मी बोले कि इतनी सर्दी में कौन ड्यूटी देना चाहता है। दावा किया कि टोल पर जबरन वाहनों को भेजकर वसूली कराने में पुलिसकर्मी नहीं, कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। जहां तक टोल ठेेकेदार पैसा पहुंचाते है। उन्हीं के निर्देश से ड्यूटी लगी है। 

बड़ी कार्रवाई होगी
एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस वालों की किसने ड्यूटी लगाई है, इसकी जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। शहर में रात में कोई नो एंट्री नहीं है। किसी भी ठेकेदार को गाड़ी रोकने का अधिकार नहीं है। पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। बड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें