मेरठ। टीपी नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान जैन शिकंजी के बराबर वाली गली, एनएच-58 की वेदव्यासपुरी से दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जिनके कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि परतापुर कुंडा निवासी कुलदीप कसाना और रतननगर भोला रोड टीपीनगर निवासी आयुष विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद