फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस ने हथियार तस्कर दबोचा, पिस्टल व तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। पठानपुरा गांव के नाले के पास पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपी नूरनगर निवासी सुऐब को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्टल और .315 बोर का तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। उसका साथी शादाब पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।।
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि शनिवार रात कंकरखेड़ा पुलिस भोला रोड स्थित पठानपुरा नाले के पास गश्त कर रही थी। पुसिल ने दो युवकों को नाले के किनारे खड़ा देखा। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर सुऐब को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह अपने साथी ईरा गार्डन कॉलोनी निवासी शादाब के साथ मिलकर अवैध हथियारों की तस्करी करता है। आरोपी शादाब तीन महीने पूर्व लिसाड़ी गेट में अवैध हथियार की फैक्टरी पुलिस कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया था। आरोपी कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर बाहर आया था। सीओ का कहना है कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें