फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों का आरोप, ये आत्महत्या नहीं.. हत्या की सिपाही की

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। सिपाही द्वारा आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। सिपाही के परिजनों ने उसकी पत्नी व रिश्तेदार पर हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दीपक राघव (35) पुत्र रामवीर सिंह मूल रूप से बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव टिटौना का रहने वाला था। वह यूपी पुलिस में सिपाही था और लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात था। वर्तमान में पत्नी सोनिया राघव के साथ कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी फेस-2 संत विहार में मनोज कुमार के मकान में किराए पर रहा था। दो अक्तूबर को उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला था। पुलिस के अनुसार शुरुआत में सिपाही के गृह कलह में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई थी।
वहीं, शनिवार को सिपाही का बड़ा भाई योगेश राघव परिजनों व ग्रामीणों के साथ कंकरखेड़ा थाने पहुंचा। पुलिस को बताया कि उसके भाई ने आत्महत्या नहीं की और न ही वह कभी आत्महत्या कर सकता था। योगेश का आरोप है कि शादी के बाद से दंपती में अनबन रहती थी। दीपक की पत्नी ने गांव में परिजनों के साथ रहने से इंकार कर दिया। बाद में उसे बुलंदशहर से दूर अपने जीजा के पास ले आई और यहां किराए के मकान में रही। जबकि दीपक यहां पर खुश नहीं था। क्योंकि वह अपने साढ़ू से दूरी बनाकर रहना चाहता था लेकिन उसकी पत्नी नहीं मानी। आरोप लगाया कि मामला पूरी तरह से संदिग्ध है। उन्हें शक है कि सिपाही की पत्नी व रिश्तेदार ने उसकी हत्या की है और हत्या को छिपाने के लिए उसे आत्महत्या का रूप दे दिया। परिजनों ने निष्पक्ष जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बीपी राणा का कहना है कि सिपाही दीपक के परिजनों ने उसकी पत्नी व उसके जीजा पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें