फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भूनी चौराहे पर पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद सतर्कता बढ़ाते हुए सरुरपुर चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि भूनी चौराहे सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष चैकिंग जारी है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और कागजातों की जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच करते हुए लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। चैकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों ने राहगीरों से पहचान पत्र व वाहन कागजात दिखाने का अनुरोध किया और बिना कागजात वालों को सख्त हिदायत दी। बताया कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि को पहले ही रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें