फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चार दिन से बेकसूरों को थाने में बैठा रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। पुलिस गांव भैंसा में किसान पर हुए जानलेवा हमले में फरार दो आरोपियों में से एक की बहन को मासूम बच्चे के साथ तथा दूसरे आरोपी के साला व साली को पकड़कर ले आई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बेकसूर लोगों को चार दिन से थाने में बैठा रखा है।
विज्ञापन

गांव भैंसा निवासी किसान सतीश को पिछले माह खेत से लौटते समय गोली मारकर घायल कर दिया था। इस बाबत पीड़ित ने तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने घायल किसान के भाई सुशील तथा सोनू को जेल भेज दिया था। पुलिस ने भूरा उर्फ रिजवान निवासी मोहल्ला मुन्नालाल तथा हारुन उर्फ कल्लू निवासी भैंसा रोड को फरार बताया था। पुलिस ने भूरा और हारुन पर दबाव बनाने के लिए दोनों के परिवार की महिलाओं को थाने पर बैठाया हुआ है। एक महिला का कहना है कि उसके भाई का नाम गोली मारने वाली घटना में आ रहा है। पुलिस ने उसे मासूम के साथ तीन दिन से थाने पर बैठाया हुआ है। वहीं, दूसरी महिला का कहना है कि उसके जीजा के खिलाफ रिपोर्ट के चलते उसे वह उसके भाई उठा लाई है। उन्हें बार-बार कहने के बावजूद नहीं छोड़ जा रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि आरोप गलत है। महिलाएं किसी से मिलने थाने आई होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें