फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ मार्ग पर पुलिस की पैनी नजर, संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए कांवड़ मार्गों के साथ-साथ औघड़नाथ मंदिर और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और चेकिंग की जा रही है। रविवार को पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कांवड़ मार्ग, प्रमुख स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। इसके साथ ही संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। पुलिसकर्मियों ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संवेदनशील स्थानों की स्थिति की जानकारी ली। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल जांच की जाए और जरूरत पड़ने पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। एसपी सिटी का कहना है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें