मेरठ। कैंट इलाके में शुक्रवार रात हुई रेव पार्टी पर पुलिस ने चुप्पी साध ली है। बड़े लोगों के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की गई। मौके पर पकड़े गए चार लोगों को भी छोड़ दिया गया है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले का थाने में तस्करा डाला है।