फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस ने 50 महिलाओं का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से महिला सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन में महिला सम्मान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम हुआ। अलग-अलग क्षेत्र में बहादुरी और विशिष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों और विभागों से जुड़ी करीब 3300 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने किया। जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, महिला पुलिसकर्मियों, छात्राओं और विभिन्न विभागों की महिलाओं ने सहभागिता की। खेल, शिक्षा, पत्रकारिता, चिकित्सा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं, दिव्यांग महिलाओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और स्वावलंबन का संदेश दिया। प्रस्तुतियों के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उन्हें उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देना है। साथ ही समाज में महिला सम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें